क्या ‘Govinda’ का 37 साल बाद होने वाला है तलाक, सोशल मीडिया पर उठी चर्चा, मराठी एक्ट्रेस बनी वजह ?

3 Min Read

Govinda Divorce: गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। 37 साल की शादी के बाद, चर्चा है कि दोनों अलग हो सकते हैं और इसकी वजह बताई जा रही है एक एक्ट्रेस। जानिए पूरी खबर…

बॉलीवुड के एंटरटेनमेंट किंग गोविंदा फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई सुपरहिट फिल्म नहीं, बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में आया तूफान है। सोशल मीडिया पर खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि Govinda और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा 37 साल की शादी के बाद अलग होने वाले हैं। चर्चा ये भी है कि उनके बीच दरार की वजह एक मराठी एक्ट्रेस बनी हैं। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला….

Govinda और Sunita का रिश्ता :

Govinda And Sunita Ahuja Official Instagram Photos

आपको बता दें, Govinda और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी को हमेशा मजबूत माना गया है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि उनके रिश्ते में दरार बढ़ती जा रही है। पहले भी Govinda और अन्य एक्ट्रेसेस के लिंकअप की अफवाहें उड़ती रही हैं, लेकिन हर बार दोनों ने मिलकर हर मुश्किल को संभाल रखा था।

क्या इस बार टूट जाएगा ?

गोविंदाऔर सुनीता के रिश्ते में पहले भी कई बार उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन हर बार दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की। इस बार मामला ज्यादा गंभीर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक मराठी एक्ट्रेस के साथ गोविंदा की बढ़ती नजदीकियों के चलते के कारण बात तलाक तक पहुंच चुकी हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

नीलम से शादी करना चाहते थे गोविंदा ?

गोविंदा ने एक पुराने इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वह नीलम को बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी तक करना चाहते थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर सुनीता ने उन्हें वापस ना बुलाया होता तो शायद वह नीलम से शादी कर लेते। हालांकि, सुनीता ने हर उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने परिवार को संभाले रखा।

फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

जैसे ही ये खबर इंटरनेट पर फैली फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ”अब समझ आया कि गोविंदा को गोली क्यों लगी थी!” तो वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, ”लगता है, नीलम हां कर दी है!” एक और यूजर ने लिखा, ”गंगा नहाने नहीं गए उसका नतीजा है शायद”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *